BIG UPDATE: ज्योति मल्होत्रा के बाद जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ CRPF का जवान, पाक को दे रहा था खुफिया जानकारी

    BIG UPDATE: ज्योति मल्होत्रा के बाद जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ CRPF का जवान, पाक को दे रहा था खुफिया जानकारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के बाद अब एक और सीआरपीएफ जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एनआईए ने सीआरपीएफ जवान मोती राम जाट को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है. एनआईए अधिकारियों के मुताबिक मोती राम जाट राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के साथ साझा कर रहा था. उन्होंने बताया कि एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है. इस बीच सीआरपीएफ ने कहा कि मोती राम जाट को बर्खास्त कर दिया है. इसके अलावा, एनआईए ने यह भी कहा कि मोती राम जाट विभिन्न माध्यमों से पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से धन भी प्राप्त कर रहा था.

    सीआरपीएफ के बयान के अनुसार, जाट तब संदेह के घेरे में आया जब सीआरपीएफ ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू की. निगरानी के दौरान पाया गया कि उसने "स्थापित मानदंडों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए काम किया है."

    आरोपी 6 जून तक एनआईए की हिरासत में

    मोती रामजाट को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए ने कोर्ट में पेश किया, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी को 6 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news