बैंकिंग की तैयारी करने वालों के लिए निकली वैकेंसी, 9 जून तक करें अप्लाई

    बैंकिंग की तैयारी करने वालों के लिए निकली वैकेंसी, 9 जून तक करें अप्लाई

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश में कई ऐसे विद्यार्थी है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. वहीं अब बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 291 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 9 जून है. इस तारीख से पहले तक आप अनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 

    वैकेंसी डिटेल्स
    इस बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर ग्रेड बी जनरल पद के लिए 222 सीटें निर्धारित हैं. इसके अलावा आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग में डीईपीआर के 38 पदों पर भर्तियां होंगी. वहीं, 31 पद DSIM के लिए आधारित है.

    योग्यता

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेड बी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.  साथ ही ग्रेजुएशन में 60% अंक होना जरूरी है.

    सिलेक्शन प्रोसेस

    इसमें दो फेज में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू ली जाती है. चयनित होने के लिए आपको दोनों परीक्षाओं को पार कर कट ऑफ लिस्ट में शामिल होना होगा.

    सैलरी
    इसमें बेसिक सैलरी के तौर पर 55,200 से लेकर 1,16,914 रुपए दिए जाएंगे.

    आयु सीमा

    आवेदन करने के लिए आपकी आयु सीमा 21 से 30 तक के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवारों के आयु की तो 01 मई 2023 तक 21 साल से ज्यादा उम्र होनी चाहिए. वहीं, 30 साल से कम उम्र वाले उम्मीदवार इसमें आवेदन के पात्र हैं. हालांकि, कुछ लोगों को आरक्षण के दायरे में आने पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

     ऐसे करें आवेदन

    • ऑफिशियल वेबसाइटorg.in पर जाएं
    • यहां होमपेज पर Opportunities नाम के सेक्शन पर क्लिक करें
    • अब Vacancies सेक्शन पर क्लिक करें
    • आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2023 नोटिस सिलेक्ट करें
    • अब Apply Online पर क्लिक करें और अपने सभी जरूरी डिटेल्स भरें
    • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटोग्राफ व सिग्नेचर की कॉपी स्कैन करके अपलोड करें
    • अब एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म जमा कर दें

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news