एक बार फिर छात्रों की आवाज़ बने टाइगर जयराम, ई-कल्याण छात्रवृत्ति में देरी पर JBKSS ARMY ने ये उठाई मांग

    एक बार फिर छात्रों की आवाज़ बने टाइगर जयराम, ई-कल्याण छात्रवृत्ति में देरी पर JBKSS ARMY ने ये उठाई मांग

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):
    राज्य में सरकार के द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है पर राज्य के कितने छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है यह चिंता का विषय है. ऐसे में डुमरी विधायक या यूं कहे छात्र उलगुलान से जन्मे नेता टाइगर जयराम महतो भी इस विषय पर मुखर होकर बोलते आए है. इसी कड़ी में छात्रवृत्ति के मुद्दे को लेकर जयराम की पार्टी JBKSS ARMY ने एक बार फिर X एप पर पोस्ट किया है जिनमें लिखा है, 'समय से छात्रवृत्ति दे सरकार
    स्कॉलरशिप नहीं मिलने के कारण छात्र बहुत परेशान है, किसी को सेमेस्टर की फीस जमा करनी है तो किसी को दाखिला लेना है. सरकार छात्रों के भविष्य के साथ न खेले ' 
    इस पोस्ट में ekalyan jharkhand, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, और राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाती और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा को भी टैग किया गया है. बताते चले की इससे पहले भी डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी ने इस मुद्दे पर पोस्ट कर लिखा था, झारखंड में छात्रवृत्ति न मिलने से हज़ारों छात्र आर्थिक समस्या से जूझ रहें हैं. साथ ही छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. साथ ही इन सभी पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री चमरा लिंडा को टैग किया गया है. 

    दरअसल झारखंड सरकार ई-कल्याण योजना के तहत राज्य और राज्य के बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर साल छात्रवृत्ति देती है पर इस योजना के तहत स्कॉलरशिप की राशि पहले से निर्धारित नहीं है, और विद्यार्थियों के सालाना फीस के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि दी जाती है. साथ ही इस योजना का लाभ पाने के लिए विद्यार्थियों को हर साल आवेदन करना अनिवार्य है. इस छात्रवृत्ति के पात्र वैसे छात्र हैं जो कक्षा 11वीं और उसके बाद की कक्षाओं में पढ़ रहे हैं और इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीएचडी या उच्च स्तर में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इसका लाभ ले सकते हैं. ऐसे में डुमरी विधायक जयराम महतो, इस पोस्ट के जरिए ये दावा करती नज़र आ रही है कि राज्य में ई-कल्याण योजना के तहत छात्रों को बीते कई दिनों से छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिल रहा है, जिससे छात्रों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news