इस कंपनी ने निकाली 50 पदों के लिए वैकेंसी ,  86400 रुपये तक मिलेगी सैलरी, जानिए डिटेल्स

    इस कंपनी ने निकाली 50 पदों के लिए वैकेंसी ,  86400 रुपये तक मिलेगी सैलरी, जानिए डिटेल्स

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट के लिए एक सुनहरा ऑफर सामने आया है. मंगलौर रिफायनरी एंड पेट्रोलियम लिमिटेड एक सूचना जारी की है. जिसके तहत ये बताया गया है कि कंपनी ने इस बार कुल 50 नॉन मैनेजमेंट कैडर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन निकाले हैं. इसमे केमिकल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ड्राफ्ट्समैन और सचिव सहित कई पदों के लिए भर्ती की जाएगी.

     एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

    केमिकल

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी मान्यता संस्थान से 3 साल का केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी / डिप्लोमा इन पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी / डिप्लोमा इन पॉलिमर इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी / डिप्लोमा इन रिफाइनरी इंजीनियरिंग.

    इलेक्ट्रिकल

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा.

    मैकेनिकल

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा.

    केमिस्ट्री

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ केमिस्ट्री / एनालिटिकल केमिस्ट्री / इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री / पॉलिमर केमिस्ट्री / एप्लाइड में बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) की डिग्री.

    ड्राफ्ट्समैन

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा और ऑटोकैड सॉफ्टवेयर में कोर्स पूरा करने का सर्टिफिकेट.

    सेक्रेटरी

    60% अंकों के साथ कमर्शियल प्रैक्टिस में तीन साल का डिप्लोमा।

     आवेदन के डिटेल्स

    आवेदन की शुरुआती तारीख : 24 मई 2023

    आवेदन की आखिरी तारीख : 16 जून, 2023

    आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की आखिरी तारीख : 20 जून, 2023

     वैकेंसी डिटेल्स

    केमिकल – 19

    इलेक्ट्रिकल – 05

    मैकेनिकल-19

    केमिस्ट्री -01

    ड्राफ्ट्समैन -01

    सेक्रेटरी -05

     

    अधिकतम एज लिमिट

    यूआर/ईडब्ल्यूएस- 28 वर्ष

    ओबीसी (एनसीएल) – 31 वर्ष

    एससी/एसटी- 33 वर्ष

    पीडब्ल्यूबीडी (यूआर/ईडब्ल्यूएस)- 38 साल

    पीडब्ल्यूबीडी [ओबीसी (एनसीएल)] – 41 वर्ष

    पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) -43 वर्ष

     सैलरी

    25000-86400 रुपये प्रतिमाह. साथ ही एक वर्ष के लिए प्रोबेशन पीरीअड पर रखा जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news