नवोदय विद्यालय में निकली टीचर्स की वैकेंसी, 35 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

    नवोदय विद्यालय में निकली टीचर्स की वैकेंसी, 35 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जो उम्मीदवार टीचर बनने की तैयारी कर रहें है. उनके लिए ये जानकारी काफी महत्वपूर्ण है. बता दें कि नवोदय विद्यालय की ओर से टीचर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 10 जून है. 35 साल की उम्र से लेकर 50 साल तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते है. आवेदन करने के लिए navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई करें.

    एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

    इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं, संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, बीएड डिग्री का अनुभव होना चाहिए.

    सैलरी

    नवोदय विद्यालय में 321 पदों पर निकली वैकेंसी में सिलेक्ट उम्मीदवारों को 34,125 रुपए से लेकर 35,750 रुपए तक हर महीने सैलरी दी जाएगी.

    एज लिमिट

    इस चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 50 वर्ष तय की गई है.  जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.  

    सिलेक्शन प्रोसेस

    इन पदों के लिए उम्मीदवारों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को वैरिफिकेशन के लिए पेश करना होगा. 

    ऐसे करें अप्लाई

    • अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gov.in पर क्लिक करें
    • होमपेज पर, 'Recruitment' टैब पर क्लिक करें.
    • संबंधित वैकेंसी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
    • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब आवेदन पत्र भरना शुरू करें.  जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें.
    • उम्मीदवार फॉर्म जमा करें। फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसका एक प्रिंट निकालकर रखें.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news