10 वीं के बाद इस विभाग में मिलेगी सरकारी नौकरी, 70 हजार तक है सैलरी, जानिए डिटेल्स

    10 वीं के बाद इस विभाग में मिलेगी सरकारी नौकरी, 70 हजार तक है सैलरी, जानिए डिटेल्स

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जो अभ्यर्थी 10 वीं के बाद ही नौकरी लेने की तलाश में है ऐसे लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑफर सामने आया है. खासकर  सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए ये खबर जरूरी है. इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने एक नोटिफिकैशन जारी किया है. जिसमें कुल 458 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार 26 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन करें.

    इस विभाग की जानकारी

    भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल की स्थापना 24 अक्टूबर, 1962 को हुई थी. वर्तमान में, आईटीबीपी लद्दाख में काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश में जचेप ला तक 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमाओं की रक्षा करती है. इसके अलावा, बल की छत्तीसगढ़ राज्य में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ कई आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों और अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका है. 

    वैकेंसी डिटेल्स

    आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 में सामान्य वर्ग के लिए 195 पद, ओबीसी के लिए 110 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 42 पद, अनुसूचित जाति के लिए 74 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 37 पद रखे गए हैं.

     सैलरी

    भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 21,700 से लेकर 69,100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

     सिलेक्शन प्रोसेस

    उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए होगा. परीक्षा की डेट, समय और स्थान के बारे में जल्द ही कैंडिडेट्स को सूचित कर दिया जाएगा. 

    आयु सीमा

    भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गई है. वहीं, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को छूट भी दी जाएगी.

     एजुकेशन

    आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए योग्यता 10वीं कक्षा पास रखी गई है.

    ड्राइवर कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

    सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है.

     ऐसे करें आवेदन

    • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
    • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
    • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
    • फॉर्म भरें और फाइनल सबमिट करें.
    • इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news