SBI PO Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 600 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आज से करें आवेदन 

    SBI PO Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 600 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आज से करें आवेदन 

    TNP DESK: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में 600 पदों पर भर्ती निकली है. यह भर्ती प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 दिसंबर से शुरू हो गई है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2025 तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

    600 पदों पर होगी भर्ती

    एसबीआई में 600 प्रोबेशनरी अफसर के पदों को भरा जाएगा. जिसमें रेगुलर के 586 पद और बैकलॉग के लिए 14 पद आरक्षित हैं. 

    जरूरी योग्यता (Education Qualification) 

    एसबीआई में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है .

    आयु सीमा (Age Limit) :

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और आयु 30 साल होनी चाहिए. इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियम  अनुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी.

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा .

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा .

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं

    अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें

    फिर रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म फिल करें और इसके बाद डाक्यूमेंट अपलोड करें

    अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news