RRB NTPC Vacancy 2024: भारतीय रेलवे में 10 हज़ार से अधिक पदों के लिए नॉटिफ़िकेशन जारी, ज़रूरी योग्यता से लेकर चयन पक्रिया तक जानिए अहम जानकारी 

    RRB NTPC Vacancy 2024: भारतीय रेलवे में 10 हज़ार से अधिक पदों के लिए नॉटिफ़िकेशन जारी, ज़रूरी योग्यता से लेकर चयन पक्रिया तक जानिए अहम जानकारी 

    RRB NTPC Vacancy 2024: भारतीय रेलवे की नौकरी हर एक युवा को अपनी ओर आकर्षित करती है. हर साल रेलवे लाखों पदों पर भर्ती निकलता है जिसमें ग्रुप सी और ग्रुप बी से लेकर क्लर्क और स्टेशन मास्टर तक के पद शामिल होते हैं. अगर आप भी रेलवे में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. लगभग 6 साल के बाद RRB NTPC में वैकेंसी के लिए नॉटिफ़िकेशन जारी किया है. यह वैकेंसी ग्रेजुएट और अंडरग्रैजुएट दोनों ही वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है. हालांकि अभी नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अभी आवेदन प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है लेकिन जो भी उम्मीदवार इसके लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह बड़ी खबर है. बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10884 पदों को भरा जाएगा. 

    जैसा कि बताया गया है कि यह वैकेंसी 12th पास उम्मीदवार और ग्रेजुएट पास दोनों वर्ग के उम्मीदवारों  के लिए निकाली गई है. जिसमें 12th पास के लिये 3404 पद और ग्रेजुएशन पास के लिये 7479 पद शमिल हैं.

    इन पदों के लिए रिक्तियां भरी जाएंगी(Post under RRB NTPC)

    12th पास इन पदों पर सकते हैं अप्लाई

    Junior clerk cum typist

    Junior time keeper

    Train clerk

    Commercial cum ticket clerk

    ग्रैजुएशन वालों के लिए ये सभी पद 

    Traffic Assistant

    Senior commercial cum ticket clerk

    Senior clerk cum typist

    Junior account assistant cum typist 

    Commercial apprentice station master

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा क्या है?

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे की विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में Non Technical Popular Categories (NTPC) के तहत Graduate  और Under Graduate  के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारतीय रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं. आरआरबी एनटीपीसी भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन और कक्षा 12 की परीक्षा पास की है. बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा 15 भाषाओं में आयोजित की जाती है

    RRB NTPC के लिए शैक्षणिक योग्यता

    Level 2 or level 3 पोस्ट के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है. वही लेवल 4, 5 और 6 के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है.

    आयु सीमा 

    12th पासवर्ड के उम्मीदवारों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के बीच की आयु सीमा रखी गई है. वहीं ग्रेजुएशन लेवल पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

    आवेदन शुल्क 

    सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार :100 रुपये 
    अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थी : कोई शुल्क नहीं

    चयन प्रक्रिया 

    फर्स्ट स्टेज कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी 1), सेकंड स्टेज कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी 2), इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट /कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (as applicable), और डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन, मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन होगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news