बिहार पुलिस में 21 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    बिहार पुलिस में 21 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जो युवा पुलिस में  भर्ती लेना चाहते है उनके लिए एक जरूरी खबर है. बिहार पुलिस में बहाली निकाली गई है. जिसमे कुल 21 हजार 391 पदों पर कॉन्स्टेबल के पदों पर ​​​​​वैकेंसी निकाली गई है.आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.आवेदन की आखिरी तारिक 20 जुलाई को है. इस अंतिम तारीख से पहले आप अप्लाई कर सकते है. फॉर्म भरने के लिए आप पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है.

    सैलरी
    पोस्ट के आधार पर हर महीने 21,700 से 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.

    वैकेंसी डिटेल्स
    जनरल - 8556
    ईडब्ल्यूएस - 2140
    अनुसूचित जाति - 3400
    अनुसूचित जनजाति - 228
    ईबीसी - 3842
    ईसा पूर्व - 2570
    बीसी महिला - 655

     योग्यता

    न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत उम्मीदवार को कक्षा 12वीं की परीक्षा न्यूनतम अंकों के साथ पास होना जरुरी है. 

     फिजिकल टेस्ट के लिए योग्यता

    पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी

    महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी

    अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 162 सेमी

    जेनरल के लिए सीना बिना फुलाए 81 सेमी व फुला कर 86 सेमी

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुषों के लिए बिना फुलाए 79 सेमी व फुला कर 84 सेमी

    आयु सीमा

    • सभी महिला और पुरुष की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष
    • सामान्य वर्ग के महिलाओं और पुरुषों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष
    • अत्यंत पिछड़े वर्ग और पिछड़े वर्ग के पुरुषों की अधिकतम आयु 27 वर्ष
    • पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग के महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष
    • अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है.

     आवेदन फीस

    • राज्य के बाहर के उम्मीदवार चाहे वे किसी भी वर्ग उनके लिए 675 रुपए फीस तय की गई है.
    • बिहार राज्य के मूल निवासी महिला उम्मीदवार और थर्ड जेंडर उम्मीदवार की फीस 180 रुपए है.

    ऐसे करें अप्लाई

    • बिहार पुलिस 2023 भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
    • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
    • इसके बाद बिहार पुलिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
    • नोटिफिकेशन पढ़ें और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
    • फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
    • इसके बाद फॉर्म की फीस भरें और सबमिट करें.
    • फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news