Railway Job: 10 वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, रेलवे में इन पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

    Railway Job: 10 वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, रेलवे में इन पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

    टीएनपी डेस्क: सरकारी नौकरी पाना हर युवा का सपना होता है. ऐसे में रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए गोल्डन चांस है. दरअसल सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकला है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वही आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त तक है. बता दे कि भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2424  पद भरे जाएंगे.

    शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

    आपको बता दे कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट का होना भी जरूरी है.

    आयु सीमा (Age Limit)

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 15  से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा. जनरल,  ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. वही एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है. 

    ऐसे करें आवेदन

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं. 

    अब होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट लिंक पर क्लिक करें 

    इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें

    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें 

    अंत में फार्म का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखना

    यह भी पढ़ें 

    मेकॉन रांची में 300 से ज्यादा इंजीनियर के पद खाली, जल्द करें आवेदन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news