बिहार पुलिस विभाग की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन, जानिए किन पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू

    बिहार पुलिस विभाग की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन, जानिए किन पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है.बिहार पुलिस विभाग की ओर से भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमे विशेष सशस्त्र पुलिस और अन्य इकाइयों में कॉन्स्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2023 से शुरू होकर 20 जुलाई 2023 तक चलेगी. अवीदान करने के लिए आप CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in में जाकर अप्लाई कर सकते है.

    पदों की संख्या : 

    21,391

    कैटेगरी में पदों की संख्या

    सामान्य श्रेणी – 8556 पद

    • ईडब्ल्यूएस – 2140 पद
    • अनुसूचित जाति (एससी) – 3400 पद
    • अनुसूचित जनजाति (एसटी) – 228 पद
    • अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) – 3842 पद
    • पिछड़ा वर्ग (बीसी) – 2570 पद
    • पिछड़ा वर्ग (बीसी) महिला – 655 पद

     एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

    इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन देने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है.

     एज लिमिट
    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.

     सिलेक्शन प्रोसेस
    कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और पीईटी के जरिए किया जाएगा। पीईटी और रिटन एग्जाम का पैटर्न जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

    ऐसे करें आवेदन

    • ऑफिशियल वेबसाइटbih.nic.in पर जाएं
    • यहां सिपाही भर्ती आवेदन के लिंक पर क्लिक करें
    • सभी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें
    • आवेदन शुरू करें और डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दें

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news