JSSC ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 28 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन 

    JSSC ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 28 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने लेबोरेटरी असिस्टेंट के कई पदों पर आवेदन निकाला है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा मांगी गई आवेदन के जरिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पद पर इसी भर्ती प्रक्रिया के जरिए पद भरे जाएंगे. इसके लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट को ऑनलाइन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic .in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. आवेदन प्रक्रिया  29 अगस्त 2022 से शुरू होगी. वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2022 रखी गयी है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 690 पदों को भरा जायेगा. 

    आयु सीमा(AGE LIMIT)

    इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट की आयु सीमा कम से कम 21 साल होनी चाहिए. वहीं कैंडिडेट की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी. 
    कौन कर सकता है इस पदों के लिए आवेदन:

    शैक्षणिक योग्यता(EDUCATION QUALIFICATION)

    वैसे कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करने करना चाहते हैं उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलोजी में से किसी दो सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

    कितनी होगी सैलरी(SALARY)

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने  690 पदों पर भर्ती निकली है.  इन पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट को लेवल 6 के तहत सैलरी दी जायेगा. इसका मतलब उन्हें हर महीने 35,400 से लेकर 1,124,00 तक का वेतन दिया जाएगा. साथ ही भत्ते और अन्य सुविधाएं भी उम्मीदवारों को दी जाएंगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news