JAC Matric Result 2024: वो स्कूल जिसने कर दिखाया करिश्मा, झारखंड की चारों टॉपर बेटियां इसी स्कूल की, पढ़िए 

    JAC Matric Result 2024: वो स्कूल जिसने कर दिखाया करिश्मा, झारखंड की चारों टॉपर बेटियां इसी स्कूल की, पढ़िए 

    टीएनपी डेस्क: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल 10वीं की परीक्षा में झारखंड की बेटियों ने बाज़ी मारी है. हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय ने तो करिश्मा ही कर दिखाया है. इस स्कूल से चार बेटियों ने टॉप 3 में जगह बनायी है. एक से लेकर 3 तक चारों टॉपर बेटियां इसी स्कूल की हैं. पहले नंबर पर झारखंड टॉपर ज्योत्सना ज्योति को 99.2% मार्क्स मिले हैं. सेकेंड टॉपर सना संजरी को 98.6% अंक मिले हैं. थर्ड टॉपर में करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या को 98.4% मार्क्स मिले हैं. बता दें कि इस साल 90.39% छात्र पास हुए हैं. जिसमें 54.20% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, 40.63% सेकंड डिवीजन और 5.17% छात्रों ने थर्ड डिवीजन से पास किया है. 

    यहां देखें टॉपर की लिस्ट 

    1ज्योत्सना ज्योति – 496 मार्क्स
    2 सना संजरी- 493 मार्क्स
    3 करिश्मा कुमारी- 492 मार्क्स
    3 सृष्टि सौम्या- 492 मार्क्स
    4 प्रतिभा महतो – 491 मार्क्स
    4 सुमित कुमार महतो – 491 मार्क्स
    4 सुप्रिया कुमारी – 491 मार्क्स
    5 संभवी सुहाना – 490 मार्क्स
    5 सक्षम वर्मा – 490 मार्क्स
    5 फिजा फातिमा – 490 मार्क्स
    5 सुकृति कुमारी – 490 मार्क्स
    5 तनु राजमुक्ति – 490 मार्क्स

    इसके साथ ही हम आपको बता दें कि इस साल 10th result में ओवरऑल पास परसेंटेज की बात करें तो इसमें जमशेदपुर अव्वल रहा है. जमशेदपुर से 94% छात्र पास हुए हैं. हालांकि यहां के छात्र टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाये. वहीं दूसरे नंबर पर हजारीबाग- 93%, तीसरे नंबर पर गिरिडीह 93.48%, चौथे नंबर पर लातेहार  93.23% के साथ रहा है.

    यह भी पढ़े 

    JAC 10th Result 2024: जारी हुआ JAC 10वीं का रिजल्ट, 90.39% छात्र हुए पास, यहां से चेक करें रिजल्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news