JAC BOARD RESULT: इंटर में 79.26% छात्र सफल, लड़कियों ने मारी बाजी,यहां चेक करें अपना रिजल्ट

    JAC BOARD RESULT: इंटर में 79.26% छात्र सफल, लड़कियों ने मारी बाजी,यहां चेक करें अपना रिजल्ट

    रांची(RANCHI): झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में 79.26 प्रतिशत छात्र सफल हुए है. इस पूरे परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है. रिजल्ट jac  की आधिकारिक वेबसाईट पर जा कर देख सकते है. इंटर के परिणाम को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जारी किया है. इंटर में लातेहार जिला टॉप पर है. कॉमर्स में 91.02 प्रतिशत बच्चे सफल हुए है. जिसमें लड़का 89.06 और लड़की 95.02 प्रतिशत है. रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है.

    यहाँ चेक करें रिजल्ट https://www.jacresults.com/ 

    इस दौरान रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड के बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर कर रहे है. सभी सफल को विद्यार्थी को बधाई दी. साथ ही जो लोग फेल हुए है उनका भी हौसला बढ़ाया है. मंत्री ने कहा कि घबराने कि जरूरत नहीं है. जो लोग फेल हुए है वह फिर से एक कोशिश करें. फेल पास वही होता है जो पढ़ाई करता है.उन्होंने सभी बेटियों को खास बधाई दी है और बताया कि ऐसे ही मेहनत और लग्न  के साथ पढ़ाई कीजिए. सरकार आपके साथ है.                     

      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news