ISRO Recruitment 2023: इसरो में  टेक्नीशियन-बी पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें अप्लाई 

    ISRO Recruitment 2023: इसरो में  टेक्नीशियन-बी पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें अप्लाई 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने टेक्नीशियन-बी पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है.

     रिक्त पदों का विवरण 

    बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 54 पदों को भरा जाएगा. 
     
    आयु सीमा(Age Limit) 
     
    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 
     
    आवेदन शुल्क(Application Fee)
     
    इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. हालांकि, शुरुआत में प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में प्रति आवेदन समान रूप से 500 रुपये उम्मीदवार को देना होगा. उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और एक स्किल टेस्ट के आधार पर होगा.
     
    ऐसे करें आवेदन 

    आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं

    होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें

    आवेदन पत्र भरें

    आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news