झारखंड के उम्मीदवारों के लिए भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, जानिए शामिल होने की क्या हैं शर्ते 

    झारखंड के उम्मीदवारों के लिए भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती, जानिए शामिल होने की क्या हैं शर्ते 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारतीय वायु सेना के द्वारा अहर्ता पूरा  करने वाले झारखण्ड के उम्मीदवारों के लिए 15 और 18 सितंबर" 2023 को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के बैरकपुर में स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन में मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए एयरमैन भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के बैरकपुर में स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन में आयोजित भर्ती रैली में शामिल हो सकते है. 15 सितंबर से शुरू होने वाले पहले चक्र में, 26 दिसंबर 2002 और 26 दिसंबर 2006 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी, जिन्होंने 10+2 की परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया है, वे शामिल हो सकते है.

    वहीं ,18 सितंबर को होने वाली  रैली के अंतिम चक्र में 26 दिसंबर 1999 और 26 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी अथवा 26 दिसंबर 1999 से 26 दिसंबर 2002 के बीच जन्मे विवाहित अभ्यर्थी, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया है ,वे शामिल हो सकते है.इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 12 सितंबर, 15 सितंबर व 18 सितंबर को रिपोर्टिंग का समय सुबह के 6:00 से सुबह के 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.airmenselection.cdac.in पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news