India Post Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग में बिना परीक्षा होगा चयन, 28 हजार से अधिक पदों पर आवेदन शुरू

    India Post Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग में बिना परीक्षा होगा चयन, 28 हजार से अधिक पदों पर आवेदन शुरू

    TNP DESK- भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका है. अभी एक बार फिर डाक विभाग में बंपर भर्ती निकली है.  ये भर्ती 28 हजार से अधिक पदों पर की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

    उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. कंप्यूटर और साइकिल चलाने का नॉलेज होना भी अनिवार्य है. 

    आयु सीमा ( Age Limit)

    न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष मांगी गई है. आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस  वर्ग को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, महिला वर्ग को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा. 

    चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

    मेरिट बेसिस

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं

    अब होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

    फिर जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें

    मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें

    अंत में फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news