OIL India में नौकरी का सुनहरा अवसर, 10वीं से लेकर ग्रैजुएट पास तक कर सकते हैं अप्लाई, बढ़िया मिलेगी सैलरी 

    OIL India में नौकरी का सुनहरा अवसर, 10वीं से लेकर ग्रैजुएट पास तक कर सकते हैं अप्लाई, बढ़िया मिलेगी सैलरी 

    Oil India Recruitment 2025 : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. ऑयल इंडिया में 262 पदों पर नौकरी पाने का शानदार मौका है. ऑयल इंडिया ने ये भर्ती वर्कपर्सन्स के  पदों पर निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Oil-india.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    जरूरी योग्यता 

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग हैं. 10 वीं से लेकर ग्रेजुएट पास तक के लिए उम्मीदवार क्वालिफिकेशन के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं. 

    आयु सीमा 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 38 साल तय की गई है. जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी और ईडब्ल्यूएस (EWUS) वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क

    सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को  200 रुपए आवेदन शुल्क  देने होंगे. वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क  निःशुल्क है.

    सैलरी 

    ग्रेड III के पदों के लिए -26,600 रुपये से 90,000 रुपये प्रति माह 

    ग्रेड V के लिए - 32,000 रुपये से 1,27,000 रुपये प्रति माह 

     ग्रेड VII के लिए- 37,500 रुपये से 1,45,000 रुपये प्रति माह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news