लोहरदगा की दीपिका ने जिला का नाम किया रौशन, रांची यूनिवर्सिटी में एमएड में लाई पहला रैंक, गोल्ड मेडलिस्ट होने पर मिली बधाई

    लोहरदगा की दीपिका ने जिला का नाम किया रौशन, रांची यूनिवर्सिटी में एमएड में लाई पहला रैंक, गोल्ड मेडलिस्ट होने पर मिली बधाई

    लोहरदगा- लोहरदगा के उर्सलाइन महिला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्रा दीपिका शर्मा ने एक बार फिर लोहरदगा जिला का नाम रौशन किया है. दीपिका शर्मा ने एमएड सत्र 2021-23 में सबसे अधिक अंक पाकर पहला रैंक हासिल किया है. चार बहनों में तीसरा स्थान रखने वाली दीपिका शर्मा इसी कॉलेज से बीएड में भी गोल्ड मैडल हासिल किया था. दीपिका शर्मा का कहना है कि निरंतर प्रयास और लगन की वजह से ये मुकाम उसे हासिल हुआ है. दसवीं की परीक्षा तक कई बार फेल होने वाली दीपिका शर्मा का कहना है कि इसने खुद को मजबूत किया और फिर अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर दिया. बिना किसी ट्यूशन का सहारा लिए खुद इंटरनेट के माध्यम से अपनी पढ़ाई करते हुए आज अपनी जगह गोल्ड मेडलिस्ट में शामिल कर लिया.

    दीपिका की मेहनत लाई रंग

    पारिवारिक स्थिति मजबूत नहीं होने पर एक निजी स्कूल की शिक्षिका के रूप में काम करते यह मुकाम इसने हासिल किया है. मार्च में होने वाले कन्वोकेशन में दीपिका शर्मा को रांची यूनिवर्सिटी के द्वारा गोल्ड मैडल दिया जाएगा. दीपिका शर्मा ने गणित विषय में यह सफलता हासिल की है. इसके अलावे इसी कॉलेज की तीन अन्य छात्राओं ने अपना स्थान टॉप टेन में बनाया है. जिनका कहना है कि निरंतर प्रयास और स्वध्याय से यह सफलता उन्हें मिली है.

    लोहरदगा से गौतम की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news