CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई 

    CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई 

    TNP DESK: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक केंडीडेट ऑफिसियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया एक मई से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मई तक है. फॉर्म में अगर कुछ गलती हो गई है तो उसे सही करने की तारीख़ 25 से 27 मई तक है. आपको बता दे की सीएसआर यूजीसी नेट की परीक्षा 25, 26 और 27 जून को आयोजित की जाएगी.

    परीक्षा पैटर्न 

    यह परीक्षा  कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी. परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा. वहीं परीक्षा में सभी प्रश्न MCQ टाइप होंगे. पेपर को सॉल्व करने के लिए 180 मिनट का समय दिया जाएगा. इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में एडमिशन के लिए किया जाता है.

    पांच पेपर में होगी परीक्षा 

    केमिकल साइंसेज 

    अर्थ एटमॉस्फेरिक ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंस

    लाइफ साइंस 

    मैथमेटिकल साइंस 

    फिजिकल साइंस 

    आवेदन शुल्क(Application Fee)

    फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क भी देना होगा. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1150 रुपए, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को ₹600 वही एसटी, एससी और दिव्यांग कैंडिडेट को केवल 350 रुपए देने होंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई माध्यम से कर सकते हैं.

    ऐसे करें आवेदन 

    CSIR UGC NET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं

    आवेदन फॉर्म भरने के लिए CSIR UGC NET June 2024 पर क्लिक करें

    अब ‘New Registration’ बटन पर क्लिक करें.

    इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरें.

    मांगे गए सभी इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।

    परीक्षा शुल्क का भुगतान  करें.

    फॉर्म की प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रखें 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news