CISF में 10 वीं पास युवाओं के लिए बंपर  भर्ती, 1124 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरी जानकारी

    CISF में 10 वीं पास युवाओं के लिए बंपर  भर्ती, 1124 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरी जानकारी

    TNP DESK: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्‍योरिटी फोर्स (CISF) ने कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1124 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होगी. वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 4 मार्च तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

    शैक्षणिक योग्यता 

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं  की डिग्री होनी चाहिएया आर्मी/नेवी का इसके बराबर फर्स्ट क्लास सर्टिफिकेशन होना चाहिए. हैवी व्हीकल/ मोटर साइकिल ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग में 3 साल का अनुभव।

    आयु सीमा 

    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और रिटन एग्जाम के आधार पर होगा. 

    सैलरी :

    सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट को हर महीने  पे लेवल 3 के अनुसार 21,700 रुपये से लेकर 69,100  रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क 

    आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे. वहीं एससी, एसटी कैंडिडेट को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. 

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं

    होमपेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें

    'न्यू रजिस्ट्रेशन बटन' पर क्लिक कर के रजिस्ट्रेशन करें 

    जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करे

    फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news