BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार में 12 वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

    BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार में 12 वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

    Bihar Police ASI Steno Recruitment 2024: बीपीएससी यानी बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार सरकार के गृह विभाग में स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 305 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 17 दिसंबर से शुरू होगी. इसके साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 तक रखी गई है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह BPSSC  की ऑफ़िशियल वेबसाइट bpssc.bih.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    ज़रूरी योग्यता 

    बिहार सरकार के इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं का पास होना जरूरी है. इसके साथ ही कंप्यूटर में डिप्लोमा भी होना चाहिए. 

    आयु सीमा 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है. इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है. 

    आवेदन शुल्क 

    आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ेगा. वहीं एसटी, एससी और बिहार की महिला कैंडिडेट को मात्र 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

    चयन प्रक्रिया

    बिहार एएसआई स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल होगा. लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे. पेपर 1 में सामान्य हिंदी 100 अंक और पेपर 2 में सामान्य ज्ञान और तर्क 200 अंक  का होगा. स्किल टेस्ट में शॉर्टहैंड और typing efficiency का असेसमेंट किया जाएगा.

    शॉर्टहैंड टेस्ट: हिंदी में 80 शब्द प्रति मिनट (WPM)

    टाइपिंग टेस्ट: हिंदी में न्यूनतम 30 WPM


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news