BOB SO Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जल्दी करें अप्लाई 

    BOB SO Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जल्दी करें अप्लाई 

    TNP DESK: बैंक ने नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. अभी दो तीन बैंक में वैकेंसी निकाली गई है. इसी बीच बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 तक है . इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1200 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) :

    ग्रामीण और कृषि बैंकिंग स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ मार्केटिंग,  एग्रीकल्चर बिजनेस और फाइनेंस में 2 वर्षीय पीजी की डिग्री होनी चाहिए.अन्य पदों के लिए आप जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

    आयु सीमा (Age Limit)

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है. 

    चयन प्रक्रिया (Selection Process):

    उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा .

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    आवेदन करने के लिए सामान्य,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस  वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा .

    क्या होगी सैलरी

    पद के अनुसार 67160 - 135020 रुपए प्रतिमाह

    ऐसे करें आवेदन :

    पहले BOB की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं

    अब होम पेज पर दिए गए करियर टैब पर क्लिक करें.

    फिर स्पेशलिस्ट ऑफिसर आवेदन के लिंक पर क्लिक करें.

    रजिस्ट्रेशन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें.

    अब मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें 

    अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news