Bank Job: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में  253 पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई 

    Bank Job: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में  253 पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई 

    Central Bank of India Recruitment 2024:  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में कुल 253 पदों पर भर्तियां निकली हैं. ये भर्तियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया  18 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है.  वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं .

    शैक्षणिक योग्यता 

    सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय और संस्थान से ( फुल टाइम/रेगुलर) किसी भी विषय में बैचलर, मास्टर्स डिग्री,  कंप्यूटर साइंस में बी.ई, बीटेक, आईटी, डाटा साइंस आदि डिग्री होनी चाहिए.  

    उम्र सीमा

    बैंक की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 27-40 वर्ष रखी गई है. आयु की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी.

    चयन प्रक्रिया

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

    आवेदन शुल्क

    आवेदन फॉर्म भरने के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 175+GST आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं अन्य सभी वर्गों को 850 रुपये+GST आवेदन शुल्क देने होंगे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news