झारखंड के जेलों में निकाली गई कक्षपाल की नियुक्ति, सीधे इंटरव्यू से भरे जाएंगे पद

    झारखंड के जेलों में निकाली गई कक्षपाल की नियुक्ति, सीधे इंटरव्यू से भरे जाएंगे पद

    रांची (RANCHI) : झारखंड के जेलों में कक्षपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. इसके लिए कुल 600 पदों पर बहाली निकाली गई है. इन पदों को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भरा जाएगा. बता दें कि यह नियुक्ति 1 साल के लिए होगी, लेकिन आवश्यकता के अनुसार इसे बढ़ा दिया जाएगा.

    26 जुलाई से शुरू होगा इंटरव्यू

    इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई है. इंटरव्यू 4 जेलों में 26 जुलाई से शुरू होगी. नियुक्ति का अवसर केवल पूर्व सैनिकों के लिए है. जिनका अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा. इसके लिए आवेदन की उम्र 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. तो वही चयनित लोगों को एकमुश्त 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. लेकिन 1 साल के बाद उनके वेतन में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी.

    तो वहीं 55 साल से कम उम्र वाले सैनिकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी. चयनित होने के बाद उन्हें कक्षपाल के काम का एक महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद जरूरत के अनुसार केंद्रीय कारा या मंडल कारा और उप काराओं में उन्हें नियुक्त किया जाएगा.  

    इन दस्तावेजो के साथ होना होगा उपस्थित

    इंटरव्यू के समय आवेदक को अपने साथ डिस्चार्ज कार्ड, पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र और सभी की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लानी होगी. इनके साथ ही खुद का पता लिखा और उसके साथ 45 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ लिफाफा भी जमा करना होगा. आवेदन पत्र पर फोटो के साथ दो और पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना जरूरी है.

    इंटरव्यू की तारीख

    26 और 27 जुलाई को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची, 4 अगस्त केंद्रीय कारा दुमका. 11 अगस्त लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग तो वहीं 18 अगस्त को केंद्रीय कारा जमशेदपुर में सुबह 8 बजे से शाम 4  बजे तक इंटरव्यू चलेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news