22 अगस्त से 4 सितंबर तक झारखंड में अग्निवीर भर्ती रैली का होगा आयोजन, खेलगांव स्टेडियम में होगी रैली

    22 अगस्त से 4 सितंबर तक झारखंड में अग्निवीर भर्ती रैली का होगा आयोजन, खेलगांव स्टेडियम में होगी रैली

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक सुनहरा अवसर आ रहा है. सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 22 अगस्त 2025 से 4 सितंबर 2025 तक रांची के खेलगांव स्टेडियम में किया जाएगा. यह भर्ती रैली झारखंड के मूल निवासी युवाओं के लिए खुली है, जो न्यूनतम 8वीं पास हैं और सेना में सेवा करने का जुनून रखते हैं.       
                                                                                                
    बताते चले कि सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन रांची के खेलगांव स्टेडियम में किया जाएगा. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) पास कर लिया है, उनके एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं. अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो वह तत्काल सेना भर्ती कार्यालय, रांची में संपर्क कर सकते हैं

    इन पद पर होंगी भर्तियां :
    -अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)  
      - अग्निवीर (तकनीकी)  
      - अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी)  
      - अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)  
      - अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)  

    एडमिट कार्ड और डाउनलोड प्रक्रिया : 
    जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) पास कर लिया है, उनके एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं. अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

    रैली में प्रवेश के लिए ऑनलाइन जनरेटेड रंगीन एडमिट कार्ड अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर ही रैली स्थल पर पहुंचना होगा. सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज लाने होंगे. रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एंड्रॉयड फोन लाना अनिवार्य है. 

    एडमिट कार्ड डाउनलोड में समस्या : 
    यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो वे तत्काल सेना भर्ती कार्यालय, रांची में संपर्क कर सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news