रेलवे में निकली बम्पर भर्ती, 10 वीं पास कर सकते हैं आवेदन

    रेलवे में निकली बम्पर भर्ती, 10 वीं पास कर सकते हैं आवेदन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है. दरअसल भारतीय रेलवे में नौकरी पाने की इच्छा हर किसी की होती है. ऐसे में रेलवे बम्पर भर्तियां निकली हैं. ये भर्तियां भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन में होगी. अच्छी बात ये है कि इन भर्तियों में 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि रेलवे ने 31 हजार 780 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बता दें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी.

    शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

    इस भर्ती में आवेदन करने वाले candidate का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं परीक्षा में 50 फीसदी अंकों होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. इस आवेदन को भरने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए.  

    RRC भुवनेश्वर में 756 पदों पर निकला आवेदन

    आरआरसी, भुवनेश्वर ने ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के लिए अपरेंटिस (Apprentice posts) के कुल 756 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. Candidate ऑफिशियल वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. आरआरसी भुवनेश्वर की भर्ती अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत ईस्ट कोस्ट रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/ यूनिट के लिए की जा रही है. आरआरसी, भुवनेश्वर के ईस्ट कोस्ट रेलवे की अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 07 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news