Exclusive : जानिए 56 लाख का पैकेज पाने वाले अभिनव के उड़ान की कहानी..

    Exclusive : जानिए 56 लाख का पैकेज पाने वाले अभिनव के उड़ान की कहानी..

    धनबाद (DHANBAD) - आईआईटी-आईएसएम के कंप्यूटर इंजीनियरिंग के डुएल डिग्री प्रोग्राम के छात्र अभिनव झा के सपने बहुत बड़े है. ऐसे ही सपनों को लेकर वह धनबाद के आईआईटी-आईएसएम में आए थे.  वह सपना तो साकार जरूर हुआ, लेकिन उड़ान अभी बाकी है. गूगल ने अभिनव को 56 लाख का पैकेज ऑफर किया है.  अभिनव को यह ऑफर गूगल द्वारा ऑफ केंपस इंटरव्यू के दौरान दिया गया है.  गूगल से पहले अभिनव को दूसरी कंपनी की  ओर से भी जॉब ऑफर किया गया था लेकिन उसका पैकेज 30 लाख का  था. अभिनव जुलाई में गूगल जॉइन करेंगे. फिलहाल वे अंतिम वर्ष का छात्र होने के नाते अपनी डिग्री के इंतेजार में है. बता दें कि अप्रैल 2022 में उनका कोर्स पूरा हो जायेगा. अभिनव अभी बैंगलुरु की एक कंपनी में कार्यरत है.

    युवाओं से अपील

    अभिनव गूगल में एक वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य करेंगे. अभिनव 2017 -2022 बैच के छात्र हैं. अभिनव मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के झझा गांव रहने वाले है. उनके पिता सेवा कांत झा ओडिसा के किसी निजी कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत है. उन छोटा भाई केरल के किसी आईआईटी में पढ़ाई कर रहा है. माता किशोरी झा घरेलू महिला है. कोरोना काल के दौरान अभिनव का कालेज बंद कर दिया गया था. फिलहाल वे अपने पिता के पास भुनेश्वर में रह कर online class कर रहे हैं. अभिनव अपने पिता और परिवार के लोगों को अपनी प्रेरणा मानते है. उनका सपना है कि हमारे देश में भी अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर बने. अभिनव ने अपने उम्र के सभी युवाओं से मेहनत कर विदेशों में बन रहे सॉफ्टवेयर से भी अधिक उपयोगी सोफ्टवायर तैयार करने की अपील की है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news