पटना एयरपोर्ट पर डेढ़ किलो सोना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग कर रही पूछताछ

    पटना एयरपोर्ट पर डेढ़ किलो सोना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग कर रही पूछताछ

    पटना(PATNA): पटना एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने तीन सोना तस्कर को गिरफ्तार किया है. पटना एयरपोर्ट पर अहमदाबाद के इंडिगो फ्लाइट संख्या 6e921 से सफर कर के आए हुए 3 यात्रियों को कस्टम विभाग ने धर दबोचा है . सोना (गोल्ड ) के साथ पटना के सुरक्षा कर्मियों ने उनकी एक्टिवीटी के आधार पर पकड़ा. वह तस्करी के सोना के साथ पटना 1 बजे तस्कर का नाम मोहम्मद आरिफ, अरुण कुमार और हितेश जैन है. इसमें अरुण कुमार स्वरूप नगर दिल्ली का रहनेवाले हैं.

    कस्टम विभाग इन लोगों से कर रही पूछताछ  

    वहीं हितेश जैन जवाहर नगर दिल्ली का रहनेवाले है और मोहम्मद आरिफ बुलंदशहर उत्तरप्रदेश का रहने वाले हैं. ये लोग अहमदाबाद से सोना तस्करी करके पटना ला रहे थे. जहां कस्टम विभाग की टीम ने इन्हें धर दबोचा है. फिलहाल कस्टम विभाग इन लोगों से पूछताछ कर रही है.

    डेढ़ किलो सोना का छड़ बरामद

    सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार अवैध रूप से ये लोग सोना लेकर पटना एयरपोर्ट तक पहुंच गए थे. बताया जा रहा है कि इनके पास से डेढ़ किलो सोना का छड़ बरामद किया गया है. फिलहाल कस्टम विभाग की टीम एयरपोर्ट के अंदर पूछताछ कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news