Bihar Assembly : बहुत बदहाल स्थिति हो गई है सरकार की, सवाल पर नहीं दे रही है कोई जवाब: RJD विधायक

    Bihar Assembly : बहुत बदहाल स्थिति हो गई है सरकार की, सवाल पर नहीं दे रही है कोई जवाब: RJD विधायक

    पटना : बिहार में एक बार फिर गिरती कानून व्यवस्था और सिवान में एक बार फिर एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर को गोली मारे जाने और लगातार रेप हत्या बलात्कार की घटना के बाद इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि बहुत बुरी स्थिति बिहार की हो गई है हम लोग लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है.

    तेजस्वी यादव के सदन में नहीं आने पर उन्होंने कहा कि हर प्रतिनिधि का महत्व है हमारे सवाल का पहले सरकार जवाब दे सरकार जवाब से भागती है इसीलिए सरकार अनाप-शनाप आरोप लगाती है सरकार को यह बताना चाहिए कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब क्यों हुई है.

    उनके द्वारा एक वरिष्ठ आईएएस पदाधिकारी के द्वारा अपने परिवार को लेकर चार्ट फ्लाइट में घूमने जाने का मामला उठाया गया था उसमें उन्होंने कहा कि मैंने सबूत के साथ उठाया है नाम कौन है या पता कर लीजिए बिहार में क्या हो रहा है इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news