सीबीआई की पूछताछ में शामिल नहीं हुए तेजस्वी, पत्नी के तबीयत का दिया हवाला


पटना (PATNA) : जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है. लेकिन तेजस्वी यादव ने इस बार फिर सीबीआई के समक्ष पेश होने से मना कर दिया है. सीबीआई से समन मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने सीबीआई से समय मांगा है. उन्होंने पत्नी की तबीयत का हवाला देते हुए समय की मांगा की है. तेजस्वी यादव का कहना है उनकी पत्नी की तबीयत खराब है और वो प्रेंगनेंट भी है ऐसे में पत्नी के साथ रहना उनकी जरूरत है. जिसके बाद अब तेजस्वी के इस समन पर सीबीआई सोमवार को फैसला लेगी.
सीबीआई के पूछताछ से हुई बेहोश
ईडी के छापे के बाद तेजस्वी की पत्नी को शुक्रवार शाम को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूत्रों के अनुसार वह अभी गर्भवती है और 12 घंटे की पूछताछ के कारण उन्हें बीपी की समस्या हो गई जिसके कारण वो बेहोश हो गई. इसी वजह से अब तेजस्वी ने कहा है कि वह सीबीआई के समन पर आज पेशी के लिए उपस्थित नहीं हो सकते हैं.
4+