मुंगेर(MUNGER): बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतरगत रेलवे क्वार्टर रामपूर कॉलोनी के यूनियन ऑफिस के समित पुलिस द्वारा बोरी में एक शव का कंकाल बरामद किया गया.स्थानीय लोगों ने बताया कि कंकाल नाले में फेंका हुआ था. जिसे जानवर समझ कर बाहर निकाला गया था. लोगों की मानें तो कंकाल किसी युवती का प्रतीत हो रहा है और काफी पुराना है.
फॉरेनसिक टीम को बुलाया गया
इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार और जमालपुर थानाअध्यक्ष सर्वजीत कुमार दल बल के साथ पहुंचे और कंकाल को कब्जे में ले लिया. कब्जे में लेने के बाद शव की पहचान करने के लिए भागलपुर से फॉरेनसिक टीम को बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

