SAHARSA: बांसबाड़ी में चलता है स्कूल, तपती धूप में बच्चे पढ़ने को मजबूर

    SAHARSA: बांसबाड़ी में चलता है स्कूल, तपती धूप में बच्चे पढ़ने को मजबूर

    सहरसा(SAHARSA): बिहार के सहरसा जिले का एक ऐसा विद्यालय है, जहां बच्चे तपती धूप और बांसबाड़ी के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं. जी हां, ये ताजा वाक्या सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत एनपीएस विद्यालय विजय नगर पश्चिम का है. जहां डेढ़ सौ से अधिक बच्चे बांसबाड़ी के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं. जानकारी के अनुसार, सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत कांप पंचायत में संचालित विद्यालय एनपीएस विजयनगर पश्चिम को आज तक अपना भवन नसीब नही हो सका है. इस कारण डेढ़ सौ से अधिक बच्चे बांसबाड़ी के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं.

    ग्रामीणों के हो-हंगामे के कारण नहीं हो सका स्कूल मध्य विद्यालय में शिफ्ट

    प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय ने बताया कि विद्यालय के पास पर्याप्त जमीन है. बावजूद यहां आज तक मकान बनाने की स्वीकृति नही मिल सकी है. उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में एक सौ अस्सी के आसपास बच्चे नामांकित है. लेकिन, उन्हें तपती धूप और बरसात में काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एक बार मध्य विद्यालय में स्कूल को समायोजित किया गया था. लेकिन, ग्रामीणों के हो-हंगामे के कारण पुनः विद्यालय बांसबाड़ी में स्थापित कर दिया गया. जिस तरह विद्यालय का वर्तमान समय में संचालन हो रहा है, किसी तरह कि अप्रिय घटना कभी भी घटित हो सकती है. हालांकि, इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी हब्बीबुल्ला ने बताया कि मामले की जांच सोमवार को कराई जायेगी. विभागीय पत्र के अनुसार जिस विद्यालय का भवन नही है. उनको नजदीकी मध्य विद्यालयों में समायोजित किया जाना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news