रामविलास पासवान की जयंती आज, हाजीपुर में आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

    रामविलास पासवान की जयंती आज, हाजीपुर में आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

    पटना (PATNA): लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान की आज जयंती है.  रामविलास पासवान की 76वीं जयंती के मौके पर आज राजधानी पटना से लेकर उनकी कर्मभूमि रही हाजीपुर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है. हाजीपुर में रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. रामविलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान इस कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगे. इधर पटना में उनके भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी जयंती समारोह का आयोजन कर रहे हैं. पटना स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम रखा गया है.

    चिराग पासवान बेहद भावुक

    रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर चिराग पासवान बेहद भावुक नजर आए. हाजीपुर पहुंचकर उन्होंने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया था. चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि पार्टी की तरफ से सभी जिला मुख्यालयों पर रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस आज उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है. पशुपति कुमार पारस ने अपने ट्विटर पर लिखा है 'धरती गूंजे आसमान'.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news