रामचरितमानस पर विवादित बयान के बाद सियासत गर्म, जदयू विधायक ने शिक्षा मंत्री को धर्म बदल लेने की दी नसीहत

    रामचरितमानस पर विवादित बयान के बाद सियासत गर्म, जदयू विधायक ने शिक्षा मंत्री को धर्म बदल लेने की दी नसीहत

    खगड़िया(KHAGARIA): जदयू के फायर ब्रांड नेता और परबत्ता से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने महागठबंधन के ही सहयोगी दल राजद कोटे के मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान पर आहत होकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. डॉक्टर संजीव कुमार ने यहां तक कह डाला कि मंत्री जी आपको इतना ही परेशानी है तो हिंदू धर्म ही बदल लीजिए. दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस पर किए विवादित टिप्पणी के बाद एक तरफ जहां विरोधी दल भाजपा के तमाम नेता हमलावर हैं, वहीं अब सरकार में शामिल जदयू के भी कई नेता ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है.

    इसी कड़ी में जदयू के फायर ब्रांड नेता डॉक्टर संजीव कुमार ने साफ-साफ कह दिया कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान किसी भी हालत में बर्दाश्त करने लायक नहीं है. उन्होंने कहा यह सिर्फ बिहार और देश में रहने वाले नहीं, तमाम हिंदू धर्मावलंबियों के आस्था को ठेस पहुंचाने वाला बयान है. विधायक ने कहा कि मंत्री जी को इतनी ही परेशानी है तो वो अपना धर्म ही बदल लें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news