पुलिस का आतंक राज! ऑटो का बार-बार कट रहा था चालान,दरोगा के सामने ड्राइवर ने खत्म कर ली ज़िंदगी!

    पुलिस का आतंक राज! ऑटो का बार-बार कट रहा था चालान,दरोगा के सामने ड्राइवर ने खत्म कर ली ज़िंदगी!

    पटना(PATNA): बिहार में कहे की पुलिस का आतंक राज चल रहा है तो गलत नहीं होगा. राह चलते चालान और पुलिस के रवैये से हर कोई परेशान है.एक ऐसी ही चौकाने वाली खबर आरा से सामने आई. जब एक माह में दूसरी बार एक गरीब ऑटो वाले का 9 हजार का चालान कट गया तो उसने खुद की ज़िंदगी ही खत्म करने का फैसला कर लिया और पुलिस लाइन में ऑटो लगा कर खुद पर तेल छिड़का और आग लगा लिया. इस घटना के बाद अब पुलिस पर सवाल खड़ा हुआ और पुलिस भागी भागी फिर रही है. सवाल उठने लगा की व्यवस्था देने के नाम पर और चालान काट कर खुद का सीना चौड़ा कर पुलिस घूमती है. शहर में ना तो गत का ऑटो स्टैन्ड है और ना ही कोई व्यवस्था. लेकिन हर दिन चालान खूब कट रहा है.

    चलिए पूरी खबर बताते है. आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के पुराना पुलिस लाइन मोड पर ऑनलाइन चालान कटने से नाराज चालक ने अपने ही ऑटो का पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क कर आत्मदाह करने का असफल प्रयास किया.  जिससे अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद वहां मौजूद अन्य साथी ऑटो चालक द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.  सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार पीड़ित चालक टाउन थाना क्षेत्र के नाला मोड निवासी स्व. दीनदयाल का पुत्र राजा कुमार है.  वह से ऑटो चालक है.

    सिंडिकेट से स्टेशन ऑटो चलाता है. इधर, पीड़ित ऑटो चालक के परिजन ने बताया कि इसके पहले भी कुछ माह पूर्व उसका 9 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान कट गया था.  तब उसने उसकी भुगतान भी की थी। शनिवार को दुबारा उसका 7 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया गया.  इसे लेकर वह नाराज होकर गुस्से में आकर पुलिस लाइन मोड ऑटो खड़ा कर अपने ही ऑटो से पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क कर आग लगा ली. हालांकि इस पूरे प्रकरण पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news