पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 लुटेरे गिरफ्तार

    पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने  किया खुलासा, 6 लुटेरे गिरफ्तार

    जमुई(JAMUI): पुलिस ने पेट्रोलपंप लूट कांड का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. घटना को अंजाम देने वाले छह लूटेरों को इंदपे गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लूटेरों के पास से लूट के पैसे और हथियार भी बरामद किया है.लूट की घटना को अंजाम देने लुटेरे कवारियों के भेष में आए थे. और घटना को अंजाम देने के बाद बोल बम का नारा लगाते हुए वहां से भाग निकले .     

    मामला बीते 5 अगस्त की रात्रि का है. जमूई थाना क्षेत्र के शारदा पेट्रोल पंप पर अचानक अपराधियों  ने धावा बोल कर वहां कैश काउंटर में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए थे. घटना की सूचना मिलते ही एस पी शौर्य सुमन तत्काल मौके पर पहुंच गए और मामले की तहकीकात करने लगे.

    अनुसंधान के क्रम में पता चला कि सभी अपराधी कांवरियों की भेष में थे  और घटना को अंजाम देने के बाद बोल बम का नारा लगाते हुए भागे गए थे. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुमन के निर्देश पर टीम गठित की गई और लूटेरों की तलाश शुरू कर दी गई.

     इसी बीच सूचना मिली कि इंदपे गांव के समीप यह गिरोह एक ईंट भट्टे  चिमनी के निकट खेत मे एकत्रित हो कर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.  सूचना मिलते ही जमूई एसडीपीओ और जमूई थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर सभी युवकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया. गिरफ्तार अपराधियों ने पेट्रोल पम्प लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. इसके अलावा अन्य लूट की घटना को भी अंजाम देने की बात पुलिस को बताया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, लूटे गए मोबाइल और रुपयों के साथ 2 बाइक भी बरामद किया गया है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news