बिहटा में छात्र की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 3 दिन के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

    बिहटा में छात्र की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 3 दिन के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

    पटना(Patna): बिहार के बिहटा से छठी क्क्षा का छात्र तुषार का अपहरण कर हत्या का मामला प्रकाश मे आया था. तुषार एक शिक्षक का पुत्र था और उसकी जिसने हत्या की वह भी पेशे से स्कूल संचालक है. फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई है.

    किडनैपिंग के बाद की गई हत्या

    जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की 16 मार्च को आरोपी मुकेश कुमार ने तुषार को वाट्सअप कॉल कर बुलाया था. बुलाने के बाद आरोपी द्वारा तुषार की किडनैप कर लि गई. जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश कुमारु के स्कूल में तुषार ने दो साल तक पढ़ाई किया था. मुकेश कुमार ने पहले से ही तुषार की हत्या की प्लानिंग कर ली थी.

    हत्या के बाद फिरौती का कर रहा था मांग

    किडनौपिंक से पहले ही आरोपी चाकू और पेट्रोल अपने पास रखा था. अग़वा करने के बाद पहले आरोपी तुषार के फोन से उसके परिजनों से 40 लाख की फिरौती मांगी की और उसी दिन मुकेश ने गला दबाकर पहले तुषार की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद तुषार के मृत शरिर को सुनसान जगह पर ले जाकर पेट्रोल द्वारा जला दिया गया. तुषार को मारने के बाद भी मुकेश लगातार उसके परिजनों से फिरौती की मांग कर रहा था. इस मामले मे जांच के दौरान पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से ही तुषार का मोबाईल फोन भी  पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. पुलिस आरोपी से पुछताछ कर जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news