किशनगंज पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, इन प्रमुख मांगों को लेकर सरकार को घेरने का प्लान

    किशनगंज पहुंचे  असदुद्दीन ओवैसी, इन प्रमुख मांगों को लेकर सरकार को घेरने का प्लान

    किशनगंज (KISANGANJ) : एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल के दो दिवसीय दौरे को लेकर शनिवार को किशनगंज पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. सीमांचल में ओवैसी अधिकार यात्रा करेंगे. उन्होंने अपनी यात्रा का नाम भी सीमांचल अधिकार यात्रा रखा है.आज सीमांचल से ओवैसी 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे. 

    यात्रा की शुरुआत 

    इस यात्रा के पहले दिन उन्होंने पूर्णिया जिले के बायसी एवम डगरुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, साथ ही अमौर प्रखंड के खाड़ी घाट में जनसभा को संबोधित करने वाले है. उसी दिन देर शाम कोचाधामन प्रखंड के भट्टा हाट में सभा को संबोधित करेंगे. जबकि रविवार को बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही पोठिया प्रखंड स्थित भेडभेरी से खरखड़ी घाट तक पद यात्रा और जनसभा को संबोधित करेंगे.  

    इन क्षेत्रों पर विशेष फोकस

    मजलिस पार्टी द्वारा कुल 11 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया है. जिसे लेकर पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी जनता के बीच पहुंचने वाले हैं. इन मांगों में मुख्य रूप से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को फंड आवंटित करने,किशनगंज में मेडिकल कॉलेज का निर्माण , कई विशेष आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग शामिल हैं. गौरतलब हो की बीते विधान सभा चुनाव में जिन विधान सभा क्षेत्रों में पार्टी को जीत हासिल हुई थी उन्हीं क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है.  

    कई मायनों में रैली महत्वपूर्ण

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान यह कई बार कह चुके हैं की उनके विधायकों को राजद में शामिल करवा कर जिस तरह से एआईएमआईएम को कमजोर किया गया है, उसका हिसाब लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम लेगी. महागठबंधन की रैली के तुरंत बाद असदुद्दीन ओवैसी की यह रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जिसे लेकर सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news