मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को घर में कैद करके जमकर पीटा गया. इस दौरान उसका हाथ पैर बांधकर पीटा गया. वह अधमरा हो गया. उसे मृत समझकर नदी किनारे फेंक दिया गया. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के विजयी छपरा मोहल्ले की है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवक को मृत समझ घर से 200 मीटर दूर घसीटते हुए नदी किनारे ले गए. वहां एक गेहूं के खेत में उसे फेंक दिया. लड़की से जब अपने प्रेमी के पिटाई का दर्द नहीं सहा गया तो उसने उसके दोस्त के मोबाइल पर फोन करके घटना की जानकारी दी. फिर, उसने लड़के के पिता को जानकारी दी.
पूरा मामला
लड़के के पिता ग्रामीणों के साथ अहियापुर थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी. उसने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की हत्या करके शव को फेंक दिया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़के के पिता को पुलिस जीप में बैठाकर उसकी प्रेमिका के घर पर पहुंचा. पुलिस लड़की पक्ष के पांच लोगों को उठाकर थाने लाया. करीब दो घंटे तक पूछताछ की तो किसी ने घटना के संबंध में कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दिया. फिर, पुलिस ने लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि नदी किनारे उसको गेहूं के खेत में फेंका गया है. पुलिस करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बेहोशी की हालत में गेहूं के खेत से खोज निकाला. फिर, उसे एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
तीन गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए टाउन डी एस पी राघव दयाल ने बताया की अहियापुर थाना में रामाश्रय सहनी नामक व्यक्ति ने एक सूचना दर्ज कराया की उनका लड़का प्रभात कुमार 30 जनवरी को घर से निकला जो अभी तक घर नहीं लौटा है. घर से निकलने के अगले दिन एक अनजान नंबर से उन्हें एक फोन आया की आपके लड़के को कुछ लोगों ने (नाम बताते हुए) मारकर फेंक दिया है. ग्रामीणों के साथ जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी लोग जिनका नाम बताया गया था अपने घर में बैठे हुए थे. इन ग्रामीणों को देख सभी भागने लगे , खदेड़ कर ग्रामीणों द्वारा उन्हें पकड़ा गया. पकड़े गए लोगों ने बताया की लड़के को एक जगह फेंक दिया गया है . घायलावस्था में लड़के को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. इस मामले में तीन प्रथिमिकी नामजद को गिरफ्तार किया गया है. लड़के के होश में आने पर घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा . वहीं लड़के के पिता रामाश्रय सहनी ने बताया की रात के बारह बजे प्रभात के एक दोस्त को लड़की ने फोन कर बताया की इस तरह की घटना हुई है. सूचना मिलने पर हमलोग बारह बजे रात को ही थाना पहुंचे और जानकारी उपलब्ध कराया. पहले लड़की के घरवाले यह नहीं बता रहे थे की लड़का को कहां फेंके हैं. पुलिस द्वारा पूछे जाने पर पता चला है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

