सीतामढ़ी(SITAMARHI): सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के एन एच 227 स्थित रामपुर के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से पैसा लूटने की कोशिश की है, इस दौरान अपराधियों के द्वारा सीएसपी संचालक विजय कुमार को गोली मार दी गई और उसके पास रखे बैग को अपराधी अपने साथ लेते चले गए. हालांकि घायल सीएसपी संचालक विजय कुमार ने बताया की बैग में पैसा नहीं था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जाता है की घायल सीएसपी संचालक बथनाहा से सीतामढ़ी अपने निजी कार्य को लेकर आ रहे थे.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

