बिहार : VTR से निकलकर तेंदुआ पहुंचा रिहायशी क्षेत्र, लोगों में भय का माहौल

    बिहार : VTR से निकलकर तेंदुआ पहुंचा रिहायशी क्षेत्र, लोगों में भय का माहौल

    बगहा(BAGHA): बिहार के बगहा में VTR से निकलकर आए दिन जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं. इस बार VTR से भटक कर एक तेंदुआ ठाकरा प्रखंड के हरपुर पंचायत के पुराना गांव के समीप पहुंच गया. तेंदुए को देखकर लोगों के अंदर भय का माहौल है. हालांकि, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए की ट्रेकिंग करने में लगी हुई है. तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक निगरानी दल का गठन किया गया है. जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. हालांकि, गन्ना का खेत होने के कारण ट्रैकिंग करने में काफी परेशानी हो रही है, लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुए की ट्रैकिंग में जुटी हुई है ताकि कोई अनहोनी ना हो.

    वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के देख कर गांव के लोग खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं. गेहूं बुवाई और गन्ने की कटाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में खेतों की तरफ जाने से डर लगने लगा है.

    VTR से सौ किलोमीटर दूर है यह प्रखंड

    जिस जगह पर तेंदुआ दिखाई दिया है वह जगह VTR से तकरीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ऐसे में तेंदुए का इतना दूर चले जाना विभाग के लिए परेशानी खड़ा कर दिया है. विभाग बिना तेंदुए को नुकसान पहुंचाए VTR में लाने का प्रयास कर रही है. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेंदूओं की संख्या 100 के पार पहुंच गई है. ऐसे में आए दिन तेंदुआ जंगल के आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार एक तेंदुआ काफी लंबा दूरी तय कर लिया है.

    लोगों को किया जा रहा है सावधान

    इस संबंध में जानकारी देते हुए बगहा रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि VTR का खुला क्षेत्र होने की वजह से तेंदुआ या अन्य जानवर भोजन की तलाश में जंगल से कभी-कभी भटक जाते हैं. सूचना मिलने के साथ ही वन कर्मियों की टीम की तैनाती कर दी गई है. वहीं, खेतों की तरफ अकेले नहीं निकलने की लोगों से अपील की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग समूह के साथ ही खेतों में जाएं. अगर कोई भी जानवर दिखता है तो उसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दें, ताकि किस प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news