किशनगंज : नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    किशनगंज : नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    किशनगंज(KISHANGANJ): किशनगंज में नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म के बाद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिजनों के साथ दुष्कर्म पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसपी डॉ  इनामुल हक मेंगनु के समक्ष पहुंच गई. दरअसल मामला दिघलबैंक प्रखंड का है. जहां पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के मुताबिक गांव के ही रामानंद गणेश ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने बताया की 14 नवंबर को जब वो मवेशी बांधने खेत पर गई थी उसी दौरान युवक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वहीं शादी का लालच देकर 20 नवंबर को रामानंद और मिथलेश बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया और फिर से दुष्कर्म किया और वापस लाकर छोड़ गया. पीड़िता के पिता के द्वारा इस संबंध में 27 नवंबर 2022 को मामला दर्ज करवाया गया था. लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान परिजन पीड़िता को लेकर सोमवार को एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु के समक्ष पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता के मामा ने कहा की आरोपियों के द्वारा मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है और इसी लिए आज एसपी के समक्ष पहुंचे हैं. वहीं इस संबध में एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु ने बताया की मामले की वो जांच करेंगे और जो भी आवश्यक कारवाई होगी की जाएगी . 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news