मोतीहारी में जिला महासचिव को पहले मारी गोली फिर पहुंचाया अस्पताल, जानिए पूरा मामला 

    मोतीहारी में जिला महासचिव को पहले मारी गोली फिर पहुंचाया अस्पताल, जानिए पूरा मामला 

    मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. पूर्वी चंपारण जिला के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में एलजेपी(आर) के जिला महासचिव रघुवर यादव को उनके साथी ने ही गोली मार दी. गोली मारने के बाद आरोपियों ने ही जख्मी रघुवर यादव को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया. फिर घायल के परिजनों को सूचना देकर उन्हें बुलाया और जख्मी रघुवर यादव को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में परिजनों के साथ मिलकर ले आया. गोली रघुवर यादव के सीने में गोली लगी है. घटना मटर चौक के पास की है. लेकिन घटना की भनक पुलिस को नहीं लगी. जख्मी के परिजनों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी थाना को नहीं दी है. 

    अस्पताल में भर्ती 

    घायल रघुवर यादव ने बताया कि वह मटर चौक के रहने वाले टिंकू जयसावल के साथ बीते शाम बाइक से सुगौली गया था. जहां टिंकू को किसी से पैसा लेना था. सुगौली से बीती रात लगभग 11 बजे टिंकू के घर मटर चौक छोड़ने गया था. उसको घर पर छोड़कर चलने को हुआ,तो उसने मेरे सीने में गोली मार दी. गोली लगने से वह वहीं गिर गया. इसके बाद टिंकू जायसवाल और अरुण कुमार ने पहले पास के एक डॉक्टर के पास भर्ती कराया. जहां से उनलोगों ने मेरे परिवार को सूचना देकर बुला लिया. फिर मेरे परिजन के साथ मिलकर टिंकू ने एक एंबुलेंस से रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया. जहां सीने में फंसे गोली को ऑपरेशन करके निकाला गया है. 

    प्रशासन को नहीं मिली सूचना 

    छौड़ादानो थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना हमें नहीं मिली है. पीड़ित या उसके परिजन के तरफ से भी घटना की जानकारी नहीं दी गई है. मीडिया द्वारा जानकारी मिली है. अब उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

    पिता ने क्या कहा 

    इधर रघुवर यादव के पिता शिवलाल यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी करीब 12 बजे रात में लगी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे और फिर उसके साथी टिंकू के साथ इलाज के लिए मोतिहारी लाया. जहां इलाज चल रहा है. अभी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है. पहले इलाज करा कर बेटा को ठीक हो जाए फिर पुलिस को घटना के बारे में बताया जाएगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news