मुंगेर में भीषण सड़क हादसा, 25 से अधिक मजदूर घायल, तीन की स्थिति नाजुक

    मुंगेर में भीषण सड़क हादसा, 25 से अधिक मजदूर घायल, तीन की स्थिति नाजुक

    मुंगेर(MUNGER): बड़ी खबर बिहार के मुंगेर ज़िले से आ रही है. जहां सड़क दुर्घटना में 25 मजदूर, महिलाएं एवं चार बच्चे घायल हुए हैं. गाड़ी में मौजूद सभी मज़दूर  खगड़िया ज़िले से शेखपुरा फसल कटाई के लिएजा रहे थे. इसी दौरान मुंगेर पटना मुख्य मार्ग एनएच 80 के सिंधिया के पास पिकअप गड्ढे में पलट गयी. जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी में 45 मजदूर सवार थे. घायल मज़दूरों में तीन महिला मजदूरों की स्थिति नाजुक है. जिन्हें  बेहतर इलाज के लिए ज़िले के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

    चालक फरार 

    मंगलवार की देर रात्रि मुंगेर पटना मुख्य मार्ग एनएच 80 सिंघिया के पास एक पिक अप भान गड्ढे में पलट गई. इस दुर्घटना में पिकअप भान पर सवार 45 मजदूरों में 25 मजदूर जिसमें अधिकांश महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं वह सभी घायल हो गए. एक्सीडेंट के बाद  घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया. इस संबंध में मजदूरों को ले जा रही महिला मजदूर ठेकेदार निर्मला देवी ने बताया कि हम सभी खगड़िया  जिले के बेलदौर गांव के रहने वाले हैं. हम सभी मजदूरों को लेकर लखीसराय जिले के रहने वाले 200 एकड़ भूस्वामी विपिन शर्मा के शेखपुरा जिला अंतर्गत गद वदिया इलाके के खेत में लगे मसूर की कटाई करने के लिए एक माह की बुकिंग पर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि पिकअप गाडी का ड्राइवर रास्ते में रुक कर शायद नशा कर लिया था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था. इस कारण गाड़ी गड्डे में पलट गई. वहीं एक्सीडेंट के बाद मौके से वाहन चालक फरार हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद सभी को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर अजय एवं डॉ रोशन ने कहा कि 25 से अधिक मजदूर घायल हैं. जिसमें 21 महिलाएं एवं 4 बच्चे हैं. सभी का इलाज किया जा रहा है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news