खेत से फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय का शव बरामद, साले पर हत्या का आरोप

    खेत से फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय का शव बरामद,  साले पर हत्या का आरोप

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर हबीबपुर थाना क्षेत्र के भैरवपुर में एक युवक को प्रेम प्रसंग विवाह करना महंगा पड़ गया. दरअसल मृतक के मां के कथनानुसार शादी के बाद मृतक की पत्नी जमीन में हिस्सा मांग रही थी, जिसको लेकर अक्सर घर में विवाद होते रहता था.  मृतक के मां ने बताया की मेरे बेटे ने प्रेम विवाह किया था जिसको लेकर मृतक की पत्नी आए दिन घर में जमीन को लेकर विवाद करती रहती थी. जमीन नहीं देने पर कई बार जान से मारने का भी प्रयास किया गया था.  हालांकि मृतक के पत्नी पर मृतक की मां आरोप लगा रही है कि जमीन नहीं देने को लेकर उसके बेटे की हत्या बहू के भाई ने कर दी है.

    यह भी पढ़ें

    नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़, ब्लैकबोर्ड की जगह दरवाजे पर होती है पढ़ाई

    यह है मामलाा

    इधर घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़मार कर रोने लगे.  बताया जा रहा है कि पहले किसी ने फोन कर उसे घर से बुलाया और उनको सुनसान बहियार में बेरहमी से पीटकर उसे घायल किया, फिर गला रेतकर हाथ पैर भी धारदार हथियार से काट दिया. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  ग्रामीणों ने जब बहियार में लहूलुहान शव को देखा तो इनकी सूचना परिजनों को दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंची और इनकी सूचना पुलिस को दी.  मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.  हबीबपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी अपने दल वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. उम्मीद जताया जा रहा है कि इस मोबाइल के जरिए इस केस का खुलासा हो पाएगा. सिटी एएसपी शुभम आर्य ने भी पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और कहा जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा. मृतक युवक की पहचान रंजीत यादव के 32 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार यादव के रूप में हुई है, यह फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम किया करता था.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news