डी राजा ने भाजपा से अलग होने पर नीतीश की सराहना की, जानिए क्या कहा


दिल्ली(DELHI): बिहार के सीएम नीतीश कुमार भाकपा के महासचिव डी राजा से भी मंगलवार को मिले. इस मुलाकात के बाद नेता डी राजा ने कहा कि नीतीश कुमार का विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास स्वागत योग्य है. उन्होंने नीतीश कुमार की काफी तारीफ की और भाजपा से अलग होने के फैसले की सराहना की. डी राजा ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह भाजपा से नाता तोड़ लिया और बिहार में महागठबंधन के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों के साथ आए, इसका हम स्वागत करते हैं.
सीएम नीतीश और डी. राजा के बीच हुई मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों, वाम दलों और क्षेत्रीय दलों को एक साथ आना चाहिए और देश और उसके भविष्य के हित में भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ना चाहिए. यही तो नीतीश कुमार कोशिश कर रहे हैं. हम उनके साथ हैं, वह हमारे साथ हैं.वहीं नीतीश कुमार ने भी कहा कि हम सब साथ हैं. डी राजा के साथ मिलकर भविष्य की राजनीति पर चर्चा हुई. सीएम नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि क्या वे बिहार मॉडल को पूरे देश में लागू करेंगे? उन्होंने कहा, बिहार मॉडल क्या है? हम देश का मॉडल बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
4+