बिहार : धारदार हथियार से गला रेतकर किशोर की हत्या, प्रेम प्रसंग विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका 

    बिहार : धारदार हथियार से गला रेतकर किशोर की हत्या, प्रेम प्रसंग विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका 

    चंपारण(CHAMPARAN): रामनगर थाना क्षेत्र से एक किशोर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.  परिजनों को आशंका है की लड़की के प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा. पुलिस मामले के पड़ताल में जुटी हुई है. रामनगर थाना क्षेत्र के डैनमरवा गांव स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ है. बच्चे की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या की गई है. परिजनों ने आशंका जताई है की प्रेम प्रसंग के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

    क्या है मामला 

    किशोर के चाचा का कहना है की पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके भतीजी से फोन पर बात करता था और इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. जिसके बाद लड़का और लड़की दोनों पक्षों के बीच पंचायती हुई और लड़का पर 8000 का आर्थिक दंड लगाया गया. साथ ही उसके साथ निकाह भी कराया गया. इसी घटनाक्रम से गुस्साए लड़का द्वारा प्रतिशोध की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. उन्होंने बताया की वो मवेशियों को चारा खिला रहे थे तभी गांव के बच्चों द्वारा उन्हें सूचना मिली की उनके भतीजे की हत्या कर दी गई है. मृत किशोर बदरे आलम का पुत्र नासिर अली है. जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. 

    जांच में जुटी पुलिस 

    घटना की सूचना पर रामनगर पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी एसडीपीओ अर्जुन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.  उन्होंने बताया की एक 14 वर्षीय बालक की किसी अज्ञात युवक द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है. साथ हीं पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news