बिहार : हथियार से लैस अपराधियों ने SBI में बोला धावा, 10 लाख लेकर फरार 

    बिहार : हथियार से लैस अपराधियों ने SBI में बोला धावा, 10 लाख लेकर फरार 

    बेतिया(BETTIAH): बड़ी खबर बेतिया से सामने आयी है, जहां हथियारों से लैस अपराधियों ने भारतीय स्टेट बैंक से लाखों रुपए की लूट की. लूट की यह घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के संत घाट मलाही टोला स्थित SBI बैंक में घटी. जहां छह की संख्या में आए अपराधियों ने हथियारों के नोंक पर 10 से 12 लाख रुपए लूट लिए और वहां से भागने में कामयाब हो गए. वहीं लूट की घटना के बाद वहां मौजूद कर्मियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया है.  

    अपराधी फरार 

    घटना को लेकर बताया गया कि अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद ग्राहक और कर्मचारियों की गन प्वाइंट पर उनसे लॉकर खुलवाया. जहां से रकम को लूट कर आराम से फरार हो गए.  इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर डीएसपी समेत आधा दर्जन पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. फिलहाल बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों के भागने की दिशा की पड़ताल की जा रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news