आरा : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन छात्र, दो की मौत, एक की तलाश जारी

    आरा : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन छात्र, दो की मौत, एक की तलाश जारी
    आरा : भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव के समीप सोन नदी में नहाने के दौरान तीन छात्र डूब गये. अवैध बालू खनन के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे (ढाब) में फंसकर तीनो डूब गए. इस हृदय विदारक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीसरे छात्र की तलाश देर शाम तक जारी रही. इस घटना से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है.

    कक्षा नौवीं के छात्र थे आदर्श और गौरव

    मृतकों की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर निवासी धीरज सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार उर्फ लड्डू और संजीव कुमार सिंह के 14 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है. वहीं शशि भूषण गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार अभी लापता है. मृतक आदर्श और गौरव कक्षा नौवीं के छात्र थे जबकि लापता विशाल स्नातक पार्ट-3 का छात्र है. इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों छात्र सोन नदी में स्नान कर रहे थे.

    तीसरे लापता छात्र की तलाश जारी

    इसी दौरान पहले गौरव का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में आदर्श ने हाथ बढ़ाया लेकिन वह भी गहरे गड्ढे में फंस गया. दोनों को बचाने के क्रम में विशाल भी पानी में कूद पड़ा और तीनों एक साथ गहरे पानी में समा गए. जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तब तक वे डूब चुके थे. प्रशासन के द्वारा लापता छात्र की खोजबीन जारी है.हालांकि इस मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news